फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिलास्तरीय खेल ट्रायल का हुआ समापन

Wed, 05 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp27- झज्जर। एथलेटिक ट्रॉयल में भाग लेते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
झज्जर। गांव डीघल के राजीव गांधी खेल परिसर में बाॅस्केटबॉल और राजीव गांधी खेल परिसर तलाव में एथलेटिक्स का दो दिवसीय खेल ट्रायल का मंगलवार को समापन हो गया। वहीं अब जिलास्तरीय ट्रॉयल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल विभाग हरियाणा की तरफ से 11 से 13 नवंबर तक पंचकूला व अंबाला में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिवसीय ट्रायल में सभी खिलाड़ियाें ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें