फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया मॉनिटरिंग सेल का किया निरीक्षण

Sun, 19 May 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मीडिया मॉनिटरिंग हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जिला कार्यालय में स्थापित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्षा का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएमसी परवेश कादियान, डीआईओ अमित बंसल उपस्थित थे। डीसी ने मतदान के दिन जिला मुख्यालय में स्थापित होने वाले कंट्रोल रूम को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन जिला मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जहां से समूचे जिले की मतदान गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा। इसे लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है व दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ ने कहा कि मीडिया मॉनिटरिंग सेल जिला निर्वाचन अधिकारी की दिशा-निर्देशन में सक्रियता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें