फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही ने दिया वाटर कूलर

Wed, 09 Sep 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-64: जाखोदा के खेल मैदान में वाटर कूलर उपलब्ध करवाने के बाद खिलाड़ियों के साथ जिला पार्षद र
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने गांव जाखोदा के खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाईं। उन्होंने ग्राम पंचायत की मांग पर अपने निजी कोष से एक वाटर कूलर और 10 लाइटें दीं। यह प्रयास ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए है। रविंद्र छिल्लर बराही ने कहा कि गर्मी में खिलाड़ियों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित सुविधाएं और बेहतर माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में मेहनत करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। बराही ने भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पार्षद जोगेंद्र माछरोली, ग्राम सरपंच राजू पहलवान सहित कई खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें