फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक घायल

Fri, 25 Jul 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कसार में शौचालय में नहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस झगड़े में एक प्रवासी घायल हो गया। उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना बुधवार की है। बुधवार को यह अफवाह फैल गई कि कसार में एक प्रवासी युवक के सिर में चाकू से प्रहार किए गए हैं। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला। कसार के एक मकान में प्रवासी मूल के कुछ लोग किराये पर रहते हैं। बुधवार की सुबह यहां शौचालय में नहाने को लेकर विवाद गहरा गया। इस हमले में दिनेश नाम का शख्स घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। उसके सिर में चोट थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ा था। चाकू से हमला नहीं किया गया था। डंडे से प्रहार किए जाने की बात सामने आई है। बाकी जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें