18जेएनडी14: नगूरां गांव के राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल में कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के अभिभ
अलेवा। नगूरां गांव के राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग छात्रों के लिए दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य बिजेंद्र सिंह ने की और मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा रणपाल श्योकंद ने भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उनके अधिकारों, समावेशी शिक्षा व उनके सर्वांगिण विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्राचार्य ने बताया कि इस दौरान विशेषज्ञों ने समावेशी शिक्षा, विशेष शिक्षण तकनीकों, प्रारंभिक पहचान और सहयोग सेवाओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए मिल जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।