-फोटो 92 : जटिया कॉलोनी में सीवरेज समस्या दिखाते लोग।
- फोटो : samvad
वार्ड 24 की जटिया कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। काफी समय से सीवरेज लाइन जाम पड़ी है और सभी ढक्कन टूटे हुए हैं। गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। गंदगी और बदबू के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। शिकायत पब्लिक हेल्थ में दर्ज कराई है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन का खतरा बना रहता है। अधिकारियों से अपील की है कि जटिया कॉलोनी की सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जाए।
-यशपाल कुमार, वार्ड 24, बहादुरगढ़।