फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरगन और एन्टी स्मॉग गन के जरिये दिन में दो बार एचएल सिटी को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
एयरगन/ एन्टी स्मोग गन का इस्तेमाल कर एचएल सिटी को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। शहर की गली नुक्कड़ को जनता कर्फ्यू एक दिन सैनिटाइज करने का काम भी किया गया। शहर की एचएल सिटी में सुबह शाम पूरी सोसायटी को सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण में इस्तेमाल होनेे वाली एयर गन-एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल कर सोसायटी में क्लोरीन और ब्लीचिंग पाउडर के मिक्सचर का स्प्रे किया जा रहा है। एक बार में 200 लीटर पानी के साथ सैनिटाइज के लिए मिक्सचर तैयार कर एयर गन-एंटी स्मॉग गन के सहारे सैनिटाइज करने का काम किया जाता है। एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने बताया कि सोसायटी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए दो एयर गन लगाई गई हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए ही एयर गन-एंटी स्मॉग गन के सहारे सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो प्रशासन को भी शहर सैनिटाइज करने के लिए सहयोग देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें