फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी रही प्रथम

Wed, 31 Jan 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. तराना नेगी की अध्यक्षता में हिंदी विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ महाविद्यालय में आयोजित होने वाली सभी साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करने के लिए प्रेरित किया। संयोजिका डॉ. सीमा ने भी विद्यार्थियों को सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका सुनीता, डॉ. अनिता व डॉ. दीपा ने कुशलतापूर्वक निभाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय व सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें