फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता भीमश्वरी देवी मेला में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : एडीसी

Mon, 18 Mar 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। धर्म नगरी बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी आरंभ हो चुकी है। सोमवार को एडीसी सलोनी शर्मा ने बेरी स्थित माता भीमश्वरी देवी मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेला के दौरान बेरी में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीसी ने मेला परिसर का अधिकारियों के साथ जायजा भी लिया। साथ ही अंदर वाले मंदिर में भीमश्वरी देवी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

एडीसी ने चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद कहा कि देवी मेला के दौरान बाहर से आने वाले भक्तों को निर्बाध रूप से माता के दर्शन हों, इसके लिए प्रशासन सजगता के साथ कार्य कर रहा है। इस बीच एसडीएम रविन्द्र मलिक ने एडीसी सलोनी शर्मा को मेला की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी सांझा की। एडीसी ने मेला परिसर में रिकवरी वैन, हेल्थ सेंटर, फायर ब्रिगेड, वाटर टैंकर, स्वच्छता, रेडक्रास वालंटियर, चढ़ावे व प्रसाद की व्यवस्था,पार्किंग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सीसीटीवी कैमरा के जरिए भी मेला परिसर की निगरानी रखी जाएगी।
इस अवसर पर डीएमसी परवेश कादयान, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. टीएस बागड़ी, इंस्पेक्टर अमित गहलौत, नगरपालिका सचिव ललित गोयल, एएसएमओ बेरी डॉ. कुलवंत, देवी मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ, एमई सुनील लाठर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें