02jjrp08- झज्जर। प्रभात फेरी के दौरान झूमते श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
झज्जर। सिद्ध समाधि श्री बाबा प्रसाद मंदिर में बाबा प्रसाद गिरी महाराज का 53वां संत सम्मेलन व भंडारा चार मार्च से प्रारंभ हो रहा है। इससे पहले अलग-अलग क्षेत्रों में मृत्युंजय गिरी महाराज के मार्गदर्शन में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सोमवार को प्रभात फेरी बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से गोपाल मंदिर होते हुए बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में पहुंची। इसमें लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने होली खेली और भजनों पर नृत्य कर मंदिर पहुंचे। इसके बाद प्रसाद वितरित किए जाने के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा हुई। पूर्णिमा के अवसर पर ग्रहण होने के चलते सोमवार को ही पूर्णिमा की कथा संपूर्ण हुई। चार मार्च को बड़े धूमधाम के साथ मंदिर में पंखे चढ़ाए जाएंगे। पांच मार्च को दोपहर दो से छह और रात को आठ से 11 बजे तक सत्संग होगा। छह मार्च को सुबह बाबा प्रसाद गिरी महाराज का पंचांग से अभिषेक होगा और सात मार्च को को बाबा का विशाल समष्टि भंडारा किया जाएगा।