रोहतक। कार्तिक मास के दौरान गोकर्ण तीर्थ पर प्रतिदिन आयोजित की जा रही कार्तिक कथा वीरवार को भी हुई। कथा सुनने के लिए तीर्थ पर अनेक श्रद्धालु पहुंचे। उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज ने बताया कि कार्तिक माह को पवित्र माना जाता है। इसी कारण इस माह में कार्तिक कथा सुनने व भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कथा के बाद भजन कीर्तन का आयोजन भी श्रद्धालुओं की ओर से किया गया। संवाद