24jjrp08- झज्जर के बाबा कांशी गिरि मंदिर के श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना होते हुए। स्रोत- म
- फोटो : mathura
झज्जर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुंभ में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए सिद्ध बाबा कांशीगिरि मंदिर से रवाना हुए। यात्रा से पहले पंडित पवन कौशिक, ज्योतिषाचार्य पंकज भारद्वाज, देवेश शर्मा, मुकुल भारद्वाज कानपुर, वेद बहल, डॉक्टर भारत भूषण नंदा सहित योगेश रंजन ने बाबा कांशीगिरि महाराज का आशीर्वाद लिया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि महाकुंभ में संगम पर स्नान करने का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व देवी पार्वती का मिलन हुआ था। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। भगवान शिव पत्नी देवी पार्वती को हमेशा बराबरी का दर्जा देते है। इसलिए महिलाएं हमेशा यही चाहती है कि उनका होने वाला पति भगवान शिव की तरह पत्नी को बराबरी का दर्जा दें।