फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माता के दर्शनों के उमडी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बेरी। विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और परिवार की खुशहाली की मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया उसके बाद मंगला आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए। उसके बाद मां के दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। वहीं महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। पुलिस प्रशासन ने भी कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें