05jjrp05- श्री कांशी गिरि मंदिर में सुंदरकांड पाठ करती श्रद्धालु। स्रोत-मंदिर समिति
झज्जर। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि जी महाराज मंदिर में 293वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा होली के रंग कान्हा के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि भक्ति का संदेश देता है होली का त्योहार। यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है। सभी ने एक दूसरे को तिलक लगाकर कान्हा संग होली खेली। फूलों की होली खेलनी की यह परंपरा प्राचीन है।मौके पर मंदिर समिति के आशीष चावला, सुधांशु हंस, योगेश रंजन, देवेश शर्मा, ताराचंद भूटानी, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा आदि मौजूद रहे।