झज्जर। शहर की प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा संचालित राम लीला में सीता स्वयंवर मंचन बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया गया। राम बारात में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने श्रीराम, माता सीता की आरती की। उन्होंने बताया कि उनका सौभाग्य है कि वे श्रीराम जी व सीता की बारात में शामिल हुए। उनको बहुत से गर्व महसूस हो रहा हैं। शहर के रामलीला मैदान से श्री राम की बारात में गुरु वशिष्ठ, दशरथ, सुमंत अन्य राजागण और अवध वासियों के सानिध्य में ढोल नगाड़ों के साथ अग्रसेन चौक से होते हुए दिल्ली गेट व पूरे शहर से होते हुए श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर पहुंची। जहां पर पूरे विधि विधान से श्री राम सीता का विवाह वेद विधि से संपन्न करवाया गया। तत्पश्चात् पूरी बारात शहर के मेन बाजार से होते हुए रामलीला ग्राउंड में पहुंची। राम बारात में बैंड की धुन पर पूरा शहर और नगर वासी मंत्रमुग्ध हुए। वीरवार को केवट और राम का प्रसंग के जीवंत मंचन की चर्चा पूरे चरम पर है। इस दौरान श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के प्रधान आजाद दीवान, सामाजिक कार्यकर्ता धमेंद्र बसवाल, उमाशंकर वशिष्ट, गुलाब प्रजापत, दिनेश सिंघल, दिनेश प्रजापत ,अंकुश दूहन, बिट्टू शर्मा, वेद दूहन मौजूद रहे।
सुभाऊ व मारीच वध का किया जीवंत मंचन
श्री विकास रामलीला क्लब झज्जर में राम जन्म की तथा मारीच सुभाऊ वध की लीला का मंचन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि स्वर्णकार प्रधान रमेश सोनी व एडवोकेट आरके वर्मा के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने मारीच व सुभाऊ वध को जीवंत कर दिया। शहरवासियों ने रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों की तारीफ की। इस अवसर पर मुख्यातिथि पहुंचे स्वर्णकार संघ के प्रधान रमेश सोनी ने बताया कि रामलीला मंचन से आज की नई पीढ़ी को सनातन धर्म की जानकारी मिलती है। मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम के चरित्र से माता-पिता के प्रति प्रेम व समर्पण की भावना बनती हैं। आज के युवाओं व बच्चों को रामलीला मंचन जरूर दिखाना चाहिए। इस दौरान राम का किरदार अनिल पांडे, दशरथ का किरदार रोहित दलाल, लक्ष्मण का किरदार राजेश दुग्गल, मारीच का किरदार विनोद मामोदिया तथा सुभाउ का किरदार गौरव गुर्जर (गंगा) के द्वारा निभाया गया।