झज्जर। हरिपुरा मोहल्ला स्थित श्री राम मंदिर में पंडित पवन शर्मा के सानिध्य में मंगलवार देर शाम श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित पवन शर्मा ने कहा कि सुंदरकांड के पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है। हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है। जो लोग सुंदरकांड का पाठ कर नहीं सकते हैं, उन्हें सुंदरकांड सुनना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने वाले व्यक्ति को भगवान राम का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। नगर पार्षद सुषमा गोसाई ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, देवेश शर्मा, पुनीत सुखीजा, नयन हंस, सुगंधा चुघ, सुषमा गाबा, कविता सुखीजा, शिल्पा सुखीजा, मोहन लाल चुघ, मुकेश सुखीजा, ईश चुघ, सतीश कटारिया, विजय राखा, पंकज शर्मा, गौतम आर्य, राकेश श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। योगेश रंजन ने राधे राधे बोल श्याम आएंगे..नी मैं नचना श्याम दे नाल आज मेनू नच लेन दे..संजय मक्कड़ ने मोहन ने मुरली बजाई है..वृंदावन जाऊंगी सखी ना लोट के आऊंगी.. राधेश्याम भाटिया ने सब के संकट दूर करेंगी वो बरसाने वाली..बिट्टू चुघ ने श्याम के बिना तुम आधी, तुम्हारे बिना मेरे श्याम आधे राधे राधे..जगदीश कटारिया ने गजब मेरे खाटू वाले..सतीश सरदाना ने बार बार दिन ये आए..तारे कितने नील गगन में तारे..सहित सतीश कटारिया ने भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राधेश्याम भाटिया, संतलाल बुद्धिराजा, राम अवतार गेरा, मुकेश पोपली, डॉ. नंद सरदाना, जयकिशन सरदाना, पूर्णचंद सुनेजा, उमेश नंदवानी, हिमांशु हंस, झंग सभा के कृष्ण चंद शर्मा, संजय भाटिया, आशीष पोपली, रवि किरण मदान, कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।