फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-2 और 6 में 2.84 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से शहर में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। बुधवार को सेक्टर-2 में बरसाती नाला निर्माण व पार्कों के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। वहीं सेक्टर-6 में नाले रिपयेरिंग निर्माण कार्य की शुरुआत की। दोनों जगहों पर विकास कार्यों पर नगर परिषद की ओर से 2 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बुधवार को पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी ने बुजुर्ग व्यक्ति से नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि जहां सेक्टर-2 में करीब 2 करोड़ की लागत से नाला निर्माण व विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। वहीं सेक्टर-6 में करीब 84 लाख रुपये की लागत से पहले से जो नाला ईंटों से बना हुआ था और उसकी रिपेयरिंग का कार्य किया जाएगा। इस माैके पर नगर परिषद ईओ संजय रोहिल्ला, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद अश्विनी शर्मा, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद राजेश मकड़ौली, पार्षद प्रवीन सोनू, पार्षद ज्योति रोहिल्ला, अनिल सिंघल, कर्मवीर शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, आरडब्ल्यूए सेक्टर-2 प्रधान गुलाब मलिक, नगर परिषद कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा, एमई राजेश व जेई संदीप कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें