बहादुरगढ़। शहर के वार्ड 11 के अंतर्गत छोटूराम नगर में 1 करोड़ 26 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत हो गई। पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद अश्विनी शर्मा, पार्षद राजेश मकड़ौली समेत अन्य की मौजूदगी में नारियल फोड़कर इन कार्यों को शुरू किया गया।
पार्षद अशोक शर्मा ने वार्ड में विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे नेताओं का फूलमाला व पगड़ी से स्वागत किया और शाल भेंटकर उनका सम्मान किया। पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में वार्डवासी जो भी जनसमस्याएं लाते हैं, उनका वे प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का हर संभव कार्य कर रहे हैं। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि वार्डवासियों की परेशानी हल करने को लेकर जहां 43 लाख की लागत से रिटेनिंग वॉल बनेगी। वहीं छोटूराम नगर में लगभग 83 लाख की लागत से सीसी की दो गलियां बनाई जाएंगी। इस मौके पर वार्डवासी सूरज नारायण महतो, कृष्णकांत, डा. शिव शंकर, उमाशंकर, राजू, आशु, विनय, अनिल, सुशील, ज्ञानेंद, जगपाल, रोहित, जोगिंद्र, लालचंद, मदन, काला आदि मौजूद थे।