-फोटो 56 : निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ग्राम वासियों को संबोधित कर वोट की अपील करते हुए।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने शनिवार को गांव परनाला, सांखोल व बराही में जनसंपर्क किया। 5 अक्तूबर को उनके पक्ष में वोट देने की अपील की। जून ने कहा कि बहादुरगढ़ हलके का सर्वांगीण विकास ही उद्देश्य है। इस संकल्प को हम जनता के आशीर्वाद से, समर्थन से जरूर पूरा करेंगे। हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी। सेवा के मकसद से राजनीति में उन्होंने कदम रखा है। सेवा चाहे किसी राजनीतिक दल के माध्यम से हो या फिर निर्दलीय के तौर पर हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव जीतकर वे नहीं, बल्कि बहादुरगढ़ की जनता चंडीगढ़ पहुंचेगी। शुक्रवार रात को कबाड़ी मार्केट में मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में राजेश जून ने शिरकत की।