फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत जी राम जी दूरदर्शी सोच : भाजपा नेता

विज्ञापन
भाजपा शहरी मंडल की बैठक-फोटो 87 : बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता नरेश रोहिल्ल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विकसित भारत जी राम जी अभियान व केंद्र सरकार के बजट पर चर्चा को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल की एक बैठक शुक्रवार को सब्जी मंडी में हुई। अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी ने की। मुख्यातिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र संयोजक दिनेश कौशिक उपस्थित रहे जबकि जिला महामंत्री दयाकिशन जांगड़ा मुख्य वक्ता रहे। भाजपा नेता ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी अभियान भाजपा की दूरदर्शी और जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। कार्य दिवसों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। किसानों के लिए भारत विस्तार एआई टूल लॉन्च किया गया है जिससे खेती से जुड़ी सही जानकारी समय पर मिलेगी और नुकसान कम होगा। बैठक में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, मंडल महामंत्री आशू सैनी, नरेश रोहिल्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, विकास काजला, चेष्टा नकुल कौशिक, मनोज राठी, रामकंवार सैनी, मंजीत पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें