्झरज्जर। श्री प्राचीन हनुमान मंदिर नजदीक रामलीला ग्राउंड बहादुरगढ़ रोड के प्रांगण में श्री प्राचीन रामलीला कमेटी की आम सभा की बैठक संपन्न हुई। इसमें वर्ष 2024-25 का आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया। इसमें बताया गया कि वर्ष 2024-25 में अंकुश दुहन को प्रधान दो साल के लिए चुना गया था। उसी के अनुसार आगे एक साल के लिए जिम्मेदारी अंकुश दुहन संभालेंगे। पुरानी कार्यकारिणी में जो भी बदलाव किया जाएगा, वह प्रधान की जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर वेदप्रकाश दूहन, सुरेंद्र हरित, जयभगवान मित्तल, अरुण शास्त्री, गुलाब प्रजापत, नंद भटनागर, हेमंत शर्मा, हेमंत गर्ग, बिट्टू कौशिक, नरेंद्र धनखड़, सुनील जाखड़, मुकेश शर्मा, राजकिशन हरित, दिनेश सिंगला, मोहित सिंगला, अंकित गुप्ता, नीटी गहलोत, अजय अहलावत, कुक्कू धनखड़, अमित सनसनवाल, उमेश सनसनवाल मौजूद रहे।