फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोजगार प्रकोष्ठ पर विस्तृत व्याख्यान आयोजित

Tue, 06 Feb 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व कॉलेज स्टॉफ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दर्शना देवी के नेतृत्व में रोजगार प्रकोष्ठ के अंतर्गत विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका संचालन रोजगार प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्रो. रीना कुमारी द्वारा किया गया। काजल कुंडू असिस्टेंट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर, एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज बहादुरगढ़ ने वोकेशनल गाइडेंस और स्ट्रेस मैनेजमेंट विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। सभी पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों व तृतीय वर्ष के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान में रुचिपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार की संभावनाओं के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रोजगार प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों डॉ. शशि रापड़िया, हीरा रापड़िया, पूनम ने अपना योगदान दिया। इस दौरान प्रो. सुमन हुड्डा, विकास शौकीन, अरुण कुमार, राजीव दहिया व राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें