झज्जर। शहर के बहादुरगढ़ रोड स्थित श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान में मंगलवार को हनुमानजी की तरफ से अशोक वाटिका को उजाड़ने और लंका दहन का मंचन किया गया। वहीं शहर के भगत सिंह चौक स्थित श्री विकास रामलीला क्लब और पुराना बस अड्डा में लव कुश रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता व बाली वध का मंचन किया गया।