फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस उपायुक्त ने किया परेड का निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटा पुलिस महकमा
विज्ञापन

फोटो-2
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। पुलिस लाइन में सोमवार को जवानों की परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया।
परेड के दौरान वर्दी तथा शस्त्र अभ्यास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जवानों को पैटर्न की वर्दी पहनने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली नजदीक होने के कारण सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी भी बहुत बढ़ गई है। प्रत्येक फरियादी को सही समय पर इंसाफ दिलाने में उसकी हर संभव सहायता करनी चाहिए। अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने तैनाती क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखें। सभी अपने अपने एरिया के मौजिज गणमान्य व्यक्तियों के साथ सौहार्दपूर्ण तालमेल बनाकर रखें। इस अवसर पर एसीपी बादली शुभम सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें