अधिकारियों की मीटिंग लेते पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा।
बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने जोन के सभी मुंशियों व कंप्यूटर ऑपरेटर्स की बैठक ली। इसमें उन्होंने सीसीटीएनएस, आईसीजेएस सॉफ्टवेयर के ऑनलाइन आंकड़ों की समीक्षा करते हुए ऑपरेटर रिकाॅर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का सत्यापन हो आईसीजेएस में आवश्यक तौर पर सर्च किया जाए ताकि उसका आपराधिक इतिहास का पता चल सके। जितने भी केस कोर्ट में चल रहे हैं सभी को सीसीटीएनएस पर अपलोड करें। किसी भी थाना क्षेत्र में अगर कोई अज्ञात व्यक्ति मिलता है तो उसकी जानकारी भी सीसीटीएनएस में अपलोड करें। चोरी के वाहनो को बरामद करने पर उसका इंजन व चेसिस नंबर अपने रिकॉर्ड में दर्ज करें। थाने के जितने भी मोस्ट वांटेड, पीओ व बेल जंपर हैं उन्हें समय-समय पर आईसीजेएस में अपडेट किया जाए। बैठक में पुलिस उपायुक्त द्वारा तीन नए कानून को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी एमएचसी को थानों की व्यवस्थाओं तथा रिकॉर्ड व अन्य सामान के रखरखाव के संबंध में हिदायतें दी।