फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उपायुक्त ने बहादुरगढ़ में लगे नाकों का निरीक्षण किया

Thu, 11 Jul 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : नाकों का निरीक्षण करते पुलिस उपायुक्त मंयक मिश्रा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने बुधवार को बहादुरगढ़ जोन में लगे नाकों का दौरा किया। मयंक मिश्रा ने नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि संदिग्ध वाहनो की गहनता से चैकिंग करें। सभी नाकों पर पुलिस जवान हथियार, वॉकी टॉकी सैट व अन्य आधुनिक उपकरण सहित तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

अगर कोई व्यक्ति यातायात नियमों की अवहेलना करता पाया जाता है तो उसका चालान करें। बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखते हुए कोई भी संदिग्ध वाहन दिखता है तो इसकी बारीकी से जांच करें। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और शांति एवं कानूनी व्यवस्था बनाए रखने को मद्देनजर रखते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। नाकों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने, वांछित अपराधियों को पकड़ने व यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए यह नाके के लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें