फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दंत चिकित्सकों ने दो घंटे नहीं किया काम, मरीज परेशान

Thu, 15 Aug 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर लघु सचिवालय में अपना माग पत्र देते हुए आयुष योगसहायक।
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को दंत चिकित्सक 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की पैन डाउन स्ट्राइक (काम छोड़ हड़ताल) पर रहे। दो घंटे में कोई भी काम नहीं हुआ इससे मरीजों को परेशानी हुई। उप सिविल सर्जन डॉक्टर ममता त्यागी, वरिष्ठ दंत सर्जन डॉक्टर इंदिरा ने बताया कि उनकी मांगे हैं, जोकि लगातार आश्वासन तक ही सीमित है। इन पर अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इस कारण एसोसिएशन आंदोलन पर जाने को मजबूर है। हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों पंजाब, राजस्थान, उतर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्य-प्रदेश, बिहार में दंतक सर्जन व चिकित्सा अधिकारियों का वेतन समान है। हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेज व डेंटल मैडिकल कॉलेज में भी वेतन समान है जबकि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में दंतक सर्जन व चिकित्सा अधिकारियों का वेतन 1984 से 2009 तक समान था। वर्ष 2009 के बाद से दंतक सर्जन को मिलने वाले वेतन में भेदभाव किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें