फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घने कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार

Wed, 17 Jan 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह बहादुरगढ़ में छाया घना कोहरा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 से 21 जनवरी तक आसमान साफ रहने के आसार हैं। बीते चार दिन से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर बना हुआ है। पांचवें दिन मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य रहने से वाहनों की रफ्तार थम गई। चालकों को बड़ी मुश्किलों से सफर तय करना पड़ा। वाहन चालकों को 20 मिनट का समय तय करने में एक घंटा लग गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह घना कोहरा रहा। इससे दृश्यता शून्य बनी रही। सुबह 9 बजे के बाद हवा चलने के कारण कोहरा छंट गया। इसके बाद धूप हुई जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक सर्द हवा चलने लगी। बहादुरगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस हफ्ते राहत की उम्मीद नहीं : मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार ठंड और कोहरे से बहादुरगढ़ क्षेत्र को अभी राहत नहीं मिलने वाली नहीं है। पूरे क्षेत्र में घना कोहरा सुबह के समय देखने को मिल रहा है। हल्की हवा से ठंडक बढ़ रही है। मंगलवार को हवा की वजह से कोहरा थोड़ा जल्दी छंट गया। इस हफ्ते कोहरा और शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन



आगे कैसा रहेगा मौसम

बुधवार को घना कोहरे का अलर्ट है। आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। शीत लहर की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। 17 जनवरी को कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। 18 से 21 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन


कोहरे में बरतें सावधानी
-ड्राइव करते समय अलर्ट रहें और नियमों का पालन करें।

-ड्राइव के समय फॉग लाइट का इस्तेमाल भी जरूर करें।

-बाहर जा रहे हैं तो बस, ट्रेन या फ्लाइट की जानकारी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें