फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज घने कोहरे के आसार, यलो अलर्ट जारी

Wed, 13 Dec 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बेरी में कोहरा छाने के कारण वाहनों की लाइट जला कर जाते हुए वाहन चालक।
विज्ञापन
झज्जर। जिले में एक सप्ताह से रात के समय तापमान में लगातार कमी आ रही है। दिन में धूप और रात को ठंड हो रही है। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। सुबह 9 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। इसके चलते लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर में धूप निकलने पर कुछ राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने वीरवार को घना कोहरा छाए रहने की आशंका जाहिर करते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है।
रात्रि तापमान में लगातार गिरावट जबकि दिन के तापमान में केवल आंशिक गिरावट दर्ज हो रही है। दिन भर चमकदार और उष्ण धूप खिली रहने से दिन में आमजन को ठंड से लगातार राहत मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम का मर्म रातें ठंडी और दिन गर्म बने हुए हैं। इस साल मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है जबकि मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना है।
विज्ञापन

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में आने वाले दो तीन दिनों के दौरान हल्की बादल वाही देखने को मिलेगी। इसके पीछे- एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी देखने को मिलेगी और हरियाणा के उत्तरी हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें