विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर बहादुरगढ़ में लगातार दूसरे दिन सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को सभी कर्मचारी बादली चुंगी पर स्थित शहीद राव तुलाराम पार्क में एकत्रित हुए। यहां अपनी मांगों पर मंथन के बाद प्रदर्शन शुरू किया।
हाथ में उलटी झाडू और काले झंडे लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अपने आंदोलन संबंधित पर्चे भी बाजार में लोगों को बांटे गए। नगर परिषद के गेट पर यह प्रदर्शन समाप्त हुआ।
प्रदर्शन में जिला प्रधान राजेंद्र, इकाई प्रधान राजपाल, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, इकाई सचिव कुलदीप, अमित, अजय, मुकेश, नन्दराम, मुनिया, सुनीता, विनोद व पुष्पा सहित काफी कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से अपनी मांग उठा रहे हैं लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही। इसलिए वे आंदोलन करने को मजबूर हैं। इस सिलसिले में आगामी 20 अगस्त की शाम को शहर में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। फिर 21 व 22 अगस्त को दो दिन की हड़ताल की जाएगी। यदि फिर भी मांग नहीं मानी जाती है तो दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।
-फोटो 61 : विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।