फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्लर्कों के जत्थे की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
स्थित लघु सचिवालय परिसर में लिपिकीय कर्मचारी अपनी मागों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए।
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में रविवार को सरकार के विरोध में क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। जिला प्रधान मोहित गुलिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के आह्वान पर मांगों को लेकर लिपिकीय कर्मचारियों की पैदल यात्रा 21 जुलाई को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रही थी, जिसको सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन द्वारा सैकड़ों कर्मचारियों को बर्बरतापूर्ण तरीके से गिरफ्तार कर लिया है। इससे कर्मचारियों में रोष दोगुना बढ़ गया है। इसलिए सभी जिला मुख्यालयों पर इकट्ठा होकर लिपिकीय कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामनेनारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना था कि हमारी राज्य कार्यकारिणी शांति पूर्ण तरीके से जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलना चाह रही थी। सरकार की मंशा कर्मचारियों के प्रति बेहद नकारात्मक है। हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना बेहद निंदनीय है। आप नेता अनुराग ढांडा ने ट्वीट कर लिपिक वर्गीय कर्मचारीयों की मांग को जायज ठहराया और सरकार तानाशाही रवैये की निंदा की। क्लेरिकल एसोसिएशन से सुरेंद्र सुहाग उपप्रधान राज्य कमेटी ने कहा कि अब यह आंदोलन ओर तेज होगा। इस विरोध प्रदर्शन में सत्यदेव राठी, यशपाल सिंह, धर्मेंद्र ढाका, आनंद कुमार, दिनेश कुमार, प्रदीप गुलिया, जयपाल, योगपल, रोहताश, विकास कुमार, जोगिंद्र, बलजीत, विष्णु, प्रदीप, तेजपाल, गजेंद्र, प्रवेश, अरुण, कौशल, सुरेश, कर्मबीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें