फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक लोकसभा सीट रिटायर कर्मचारियों के लिए आरक्षित करने की मांग

Sun, 17 Mar 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को प्रधान बृजभूषण गोयल की अध्यक्षता में रामाकृष्णा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर्ज की उम्र बढ़ने के साथ-साथ पेंशन बढ़ाने की हरियाणा सरकार से मांग की गई। वर्ष 2024 के चुनाव में हरियाणा में लोकसभा की एक व विधानसभा की कम से कम तीन सीटें रिटायर्ड कर्मचारियों को देने की विभिन्न राजनीतिक दलों से मांग की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों एवं मांगों की सुध लेने एवं सही व प्रभावी ढंग से पैरवी के लिए हरियाणा राज्य पेंशनर्ज कल्याण आयोग गठित करने की भी मांग की गई। बृजभूषण गोयल ने कहा कि हरियाणा में करीब दो लाख 50 हजार रिटायर्ड कर्मचारी पेंशनर्ज हैं, इसलिए पेंशनर्ज के हितों के लिए टिकटों का यह दावा सही व स्टीक बनता है जो उन्हें अपना हक मिलना चाहिए। उन्होंने हरियाणा सरकार से कहा कि सरकार पेंशनर्ज की लंबित मांगों की सुध ले और अतिशीघ्र आयोग का गठन कर पेंशनर्ज की मांगों एवं समस्याओं बारे में समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पेंशनर्ज की मुख्य मांगों में 65, 70, 75 वर्ष की आयु में क्रमश: 5, 10, 15 प्रतिशत की मूल पेंशन में बढ़ोत्तरी करना, सभी बीमारियों के लिए कैशलेस इलाज सुविधा देना, मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ा कर तीन हजार रुपये करना, कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्षों की बजाय 12 वर्षों में करना, फैमिली पेंशनर्ज को एलटीसी की सुविधा देना, कोर्ट केसों का सामान्यीकरण कर तुरंत लागू करना व अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें