बहादुरगढ़। दैनिक रेल यात्री संघ रोहतक ने दैनिक रेल महिला यात्रियों की समस्या को उठाते हुए भिवानी-रोहतक के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर-14737 में महिलाओं के लिए अलग से बोगी (डिब्बा) आरक्षित करने की मांग चेयरमैन रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर की है।
दैनिक रेल यात्री संघ रोहतक के महासचिव विजय कुमार ने बताया कि महिला यात्रियों ने संघ को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि जब यह गाड़ी रोहतक जंक्शन से तिलक ब्रिज जाती थी तब गाड़ी में महिलाओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए उनके लिए अलग से बोगी (डिब्बा) आरक्षित होती थी, लेकिन जब से गाड़ी भिवानी जंक्शन तक की गई तब से गाड़ी में महिला आरक्षित डिब्बा नहीं है। इससे महिलाएं को परेशानी होती है। संवाद