बहादुरगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्राफेशनल्ज संघ (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की ओर से बुधवार को अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपमण्डल अधिकारी नागरिक को दिया गया।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों से अपनी मांगो को लेकर वे संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा किसी भी मांग को नहीं माना गया है। संघ की मांग है कि डीआईटीएस के अधीन एचकेआरएनएल हारट्रॉेन जितने भी कर्मचारी कार्यरत हैं, उन सभी को हरियाणा सरकार रेगूलाईजेशन पॉलिसी बनाकर रेगूलर करें जब तक हरियाणा सरकार पॉलिसी नहीं बनाती है। तब तक कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज को समान काम समान वेतन देते हुए 58 वर्ष की सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
अगर मांग पूरी नहीं हुई तो 23 जून को प्रदेश भर के कंप्यूटर प्रोफेशनल कुरुक्षेत्र में पहुंचकर मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर ज्ञापन देंगे। फिर भी हरियाणा सरकार द्वारा मांगों को नहीं माना गया तो कुरुक्षेत्र में ही आर-पार की लड़ाई की घोषणा की जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से हरियाणा सरकार की होगी।