06jjrp09- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाग। स्रोत-संगठन
- फोटो : credit
झज्जर। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाग की अध्यक्षता में एसडीएम झज्जर के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया। उन्होंने श्रम कल्याण बोर्ड के पोर्टल को खुलवाने की मांग की। जिला मंत्री धीरज जाखड़ ने बताया कि लगभग 8 महीने से श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल बंद है जिस कारण बहुत से श्रमिक लाभ लेने से वंचित हैं। 2020 से पहले जो मजदूर रजिस्टर्ड थे उनका भी लाभ रोक दिया गया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पोर्टल को जल्द से जल्द खोला जाए नहीं तो प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर हरियाणा प्रदेश पब्लिक हेल्थ उपाध्यक्ष सुमित राठी, भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा झज्जर से सागर सिन्हा, रीना सिन्हा, बीरमति, कामिनी, उषा राठी आदि मौजूद रहे।