फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्वकर्मा चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

Mon, 26 Feb 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
रेलवे रोड पर स्थित विश्वकर्मा चौक, जहां दुकानदारों ने की है स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित विश्वकर्मा चौक के नजदीक दुकानदारों ने नगर परिषद अधिकारियों से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है। दरअसल, चौक से एक-दो नहीं बल्कि छह तरफ से वाहन तेज गति से गुजरते हैं। तेज गति से वाहनों के निकनले के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस वजह से दुकानदारों ने चौक पर पहुंचने वाली सभी छह सड़कों पर ब्रेकर बनाने की मांग की है। उधर, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी अधिकारियों से मौके का मुआयना करने के बाद जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे रोड के विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्थित दुकानदारों सतीश कुमार, शंकर कुमार, कपिल, संदीप सैनी, विक्रम कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा चौक पर रोहतक रोड, नाहर-नाहरी रोड, ड्रेन के दोनों रास्ते, स्टेशन की तरफ से, इंदिरा मार्केट और गांधी मार्केट की ओर से वाहन तेज गति में आते हैं। इससे हर समय हादसा होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि वाहनों की चपेट में आकर कई बार दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। हादसे न हो, इसको लेकर नगर परिषद अधिकारियों को सभी छह मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने चाहिए। ताकि वाहन चालक आसानी से यहां से निकले और किसी तरह के हादसे न हों। सुबह 8 बजे, दोपहर 1 से 4 बजे और शाम 6 से 8 बजे तक चौक पर भीड़भाड़ भी ज्यादा रहती है। इस दौरान यहां पर जाम की समस्या बन जाती है। स्कूल बसें भी काफी संख्या में आती-जाती हैं। दुकानदारों ने जल्द से जल्द नगर परिषद से यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है।



वर्जन...

स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर नगर परिषद की तकनीकी शाखा के अधिकारियों की ओर से जल्द मौका मुआयना किया जाएगा। इसके बाद विश्वकर्मा चौक के नजदीक सभी रास्तों पर जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें