फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटीन और डिस्पेंसरी एक ही जगह बनाने की मांग

Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के सैनिक परिवारों और पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस डिस्पेंसरी के अपने भवन बनाने और ये दोनों सुविधाएं एक ही परिसर में स्थापित करने की मांग की है। पूर्व सेनानी संघर्ष समिति बहादुरगढ़ की बैठक आर्यनगर की गली नंबर-6 में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान श्रीनिवास छिकारा ने की। बैठक में वर्तमान और पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद छिकारा ने बताया कि शहर में सीएसडी कैंटीन झज्जर रोड पर है और ईसीएचएस डिस्पेंसरी पटेलनगर में है। दोनों सुविधाएं दूर-दूर होने से पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दोनों को चौ. छोटूराम धर्मशाला के पास उपलब्ध रक्षा विभाग की जमीन में बना दिया जाए तो सभी को सुविधा होगी। इस जमीन में दोनों सुविधाओं का अपना भवन बनाना चाहिए। बैठक में धर्मबीर, सोमपाल, सीताराम, बलवान दहिया, मांगेराम, रमेश कुमार, रामदिया, सुरेश, विनोद कुमार, ओमप्रकाश राणा, महेन्द्र सांखोल, रामबीर राठी, भूपेन्द्र, राम कुमार व रामवतार भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें