फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरुष आयोग व पुरुष मंत्रालय बनाने की मांग

Thu, 18 Jul 2024 06:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर युवा समाजसेवी विक्रम सिंह छिल्लर एडवोकेट व बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के कई वकीलों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग व पुरुष मंत्रालय की मांग रखी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, पंजाब एंड हरियाणा चीफ जस्टिस और हरियाणा के मुख्यमंत्री को जल्द पत्र लिखकर मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

विक्रम सिंह छिल्लर एडवोकेट ने बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज, सेक्सुअल हैरेसमेंट, बलात्कार आदि झूठे केसों में पुरुषों को ज्यादातर फंसाया जाता हैं। पुरुषों के लिए भी कानून बनने चाहिए जिससे पुरुषों को भी न्याय मिल सकें। उन्होंने कहा कि एकपक्षीयता से निपटने के लिए पुरुष आयोग व पुरुष मंत्रालय बनाना बहुत आवश्यक हो गया है। छिल्लर ने कहा कि राष्ट्रीय पुरुष आयोग, पुरुष मंत्रालय व पुरुषों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर केंद्र व प्रदेश सरकार को बनाने चाहिए। इससे प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों मे कमी आएगी और महिलाओं द्वारा पुरुषों पर झूठे मुकदमों में गलत नहीं फंसाया जा सकें। इस मौके पर एडवोकेट अशोक अहलावत, निखिल राठी, सुमित देशवाल, हरिता सैनी, संदीप रावत, राहुल शर्मा, नितिन छिकारा, राकेश राठी, प्रवीण कौशिक, चन्द्रमणि छिकारा, अनिल राठी, अमित कुमार, सोमबीर राठी, पवन पांचाल, ने यह मांग रखी।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें