फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मिट्टी उठान को माइनिंग व जियोलॉजी विभाग के दायरे से बाहर करने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 11 Feb 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विधायक राजेंद्र जून को ज्ञापन देते हुए मिट्टी उठान के कार्य से जुड़े लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मिट्टी उठान से जुड़े लोगों ने मिट्टी को माइनिंग व जियोलॉजी विभाग के दायरे से बाहर करने की मांग को लेकर विधायक राजेंद्र सिंह जून को ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने विधायक को बताया कि जब से मिट्टी को माइनिंग विभाग के अंतर्गत लाया गया है उसके बाद जिन किसानों के खेत ऊंचे-नीचे हैं, उन्हें विभाग के नियमों के अंतर्गत अपने खेतों को समतल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिट्ठी उठान के लिए क्रेन, हाईवा, डंपर आदि की सरकारी फीस भरने के बावजूद चालान किए जाते हैं। इसे भरने में वह असमर्थ होते हैं। विधायक राजेंद्र जून ने बताया कि इस विषय पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या का समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जयप्रकाश काजला, वीरेन्द्र, अमित राठी, संदीप दलाल, पवन, देवेंद्र, अशोक, सचिन, योगेश, राजपाल, सुखजिंदर, विकास मुदगिल, सतीश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें