-फोटो 52 : रंग-तरंग कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग-तरंग के अंतर्गत प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस साहित्यिक व ललित कला से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कविता पाठ, भाषण, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी और क्ले मॉडलिंग जैसी प्रतियोगिताओं ने सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। हिंदी कविता पाठ में दीपिका प्रथम, हरियाणवी कविता में संजना विजेता, रंगोली में हर्षिता, पोस्टर मेकिंग में काजल, मेहंदी में नेहा व क्ले मॉडलिंग में हर्षिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। मौके पर उप-प्राचार्या सुमन हुड्डा, सह-संयोजक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मंजू दलाल आदि मौजूद रहे।