-फोटो 64 : रेलवे रोड पर काठ मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को आशीर्वाद देती महिला।
बहादुरगढ़। कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को बहादुरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया और लोगों से उनके पक्ष में मतदान की अपील की। डारे टू डोर अभियान की शुरुआत रेलवे स्टेशन से की गई।
इस दौरान उनके साथ विधायक राजेंद्र सिंह जून, कांग्रेस नेता डॉ. एसके मलिक समेत अन्य मौजूद रहे। रेलवे रोड पर अनेक स्थानों पर उनका महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने स्वागत किया। बुजुर्ग महिलाओं ने दीपेंद्र हुड्डा को आशीर्वाद देते हुए लोकसभा में भेजने की बात कही। दीपेंद्र हुड्डा ने लोगों को कांग्रेस राज में हुए विकास कार्यों को गिनवाया और कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद फिर उसी गति से विकास कार्यों की झड़ी लग जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का कांग्रेस से पूरी तरह मोह भंग हो चुका है और जनता बदलाव चाहती है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी।