फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान घोटाले की जांच सीबीआई या सीटिंग जज से करवाई जाए: दीपेंद्र

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी सदस्य दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को बेरी में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में गांव खरहर में आयोजित समारोह में भी शिरकत की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरटीआई खुलासे और सरकारी जांच से अब पूरी तरह साफ हो चुका है कि प्रदेश में करोड़ों रुपये के धान घोटाले को अंजाम दिया गया है। मौजूदा सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के किसानों के साथ बड़ी ठगी और विश्वासघात किया है। उन्होंने पूरे घोटाले की सीबीआई से या हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच होने पर घोटाले की राशि 90 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा हो सकती है। इतने बड़े पैमाने पर घोटाला सरकार की शह के बिना अंजाम देना संभव नहीं लगता। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार प्रदेश में बड़ा धान घोटाला होने की बात करता रहा लेकिन उप-मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक घोटाले से इनकार करते रहे। उन्होंने कहा कि खुद अधिकारियों की जांच बता रही है कि घोटाला हुआ है, 90 करोड़ की धांधली पकड़ी गई है। दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल किया कि घोटाले का 90 करोड़ किसकी जेब में गया और जिसकी जेब में गया उसे क्यों बचाना चाहती है सरकार। सरकार के रवैये से ऐसा लगता है कि घोटाले के तार ऊपर से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें