फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपक का यूरो एशिया कप के लिए चयन

विज्ञापन
फोटो-68:कूडो के पदाधिकारियों के साथ चयनित खिलाड़ी दीपक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खिलाड़ी दीपक का यूरो एशिया कप के लिए चयन हुआ। चयन प्रक्रिया एथलेटिक स्पोर्ट्स हॉल सूरत (गुजरात) में आयोजित की गई थी जिसमें हरियाणा टीम की ओर से दीपक ने भाग लिया और उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। इस उपलब्धि का श्रेय दीपक ने अपने कोच हरियाणा के मुख्य कूड़ो प्रशिक्षक हेमंत शर्मा को दिया, जो कूडो हरियाणा के अध्यक्ष भी हैं। हेमंत शर्मा ने बताया कि कूडो यूरो एशिया कप प्रतियोगिता 28 जून से 2 जुलाई तक जॉर्जिया के तिब्लिसी शहर में कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता द फेडरेशन ऑफ ऑल स्पोर्ट्स के अंतर्गत आयोजित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें