फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परशुराम मंदिर में हुआ दीप यज्ञ

Sat, 18 Jan 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 66: परशुराम मंदिर में दीप जलाती महिलाएं। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से निकाली जा रही अमृत ज्योति कलश रथ यात्रा हरियाणा भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन

प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से युग ऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य के तप, नवयुग निर्माण व मनुष्य में देवत्व कैसे जगे, इन विचारों से जन को अवगत करवाया जा रहा है। गुरुदेव ने शांतिकुंज हरिद्वार में 1926 में अखंड ज्योति जलाई थी जिसके 2026 में सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस वर्ष शताब्दी वर्ष व वंदनीय माता के दिव्य अवतरण वर्ष मनाए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में यह यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। बुधवार को यात्रा बहादुरगढ़ में पहुंची थी। यहां पर यात्रा चार दिवसीय है। शुक्रवार को यह बहादुरगढ़ के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए झज्जर रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पहुंची। यहां दीप यज्ञ हुआ। इसके बाद यात्रा औमेक्स सिटी व कसार होते हुए सालासर सोसाइटी सेक्टर-7 में रुकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें