फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी के लिए लग्न और मेहनत की जरूरत : शिवांश

Tue, 23 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
यूपीएससी में 63 वीं रैंक लाने वाले शिवांश का स्वगात करते हुए इंद्र राठी और अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। यूपीएससी परीक्षा में 63वां रैंक हासिल कर आईएएस बने शिवांश राठी का डीएस आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल सरोज राठी और डायरेक्टर इन्द्र राठी ने शिवांश राठी का फूलमाला और पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। स्कूल निदेशक इन्द्र राठी ने बताया कि शिवांश बेहद प्रतिभाशाली युवक है। उसे खेल के साथ धार्मिक कार्यों में भी पूरी रूचि है। शिवांश ने छात्रों से कहा कि शिक्षकों की बातों पर हमेशा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कामयाबी के लिए किताबी कीड़ा बनने की नही लग्न के साथ सही दिशा में चलने की जरूरत है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और छात्रों का आभार भी जताया। इस मौके पर शिवांश के पिता रविन्द्र राठी का भी स्कूल प्रबंधन की तरफ सेहौ स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र राठी, प्रवीण कुमार, डॉ. नितिशा राठी, डॉ. रूपेश चौधरी, तुषार राठी और यामिनी राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें