बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में एक और किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान पंजाब के 37 वर्षीय किसान लखबीर सिंह पुत्र जसपाल सिंह के तौर पर हुई है। वह लुधियाना जिले के गांव धौल खुर्द का रहने वाला था। वह बहादुरगढ़ बाईपास पर खंबा नंबर 96 के पास ठहरा हुआ था। वहीं पर अचानक उसकी हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।