साल्हावास। क्षेत्र के गांव धनिया में अपने प्लाट में काम कर रहे एक व्यक्ति पर गांव के ही एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विनोद निवासी धनिया ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उनके चबूतरे पर बैठकर उसके तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर फब्तियां कसता था उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह बाज नहीं आया मंगलवार को जब वह अपने प्लाट में काम कर रहा था तो उसे अकेला देख कर प्रमोद गाली गलौज करने लगा और एक जलते हुए लठ से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।