फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल की सरपंच पर जानलेवा हमला, गांव के ही पांच लोगों पर केस दर्ज

Wed, 25 Oct 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर)। क्षेत्र के गांव मातनहेल की महिला सरपंच विजयलता पर सोमवार रात गांव के ही तीन-चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरपंच विजयलता प्रतिनिधि कैप्टन बिजेंद्र ने बताया कि सोमवार रात को नवमी के उपलक्ष्य में ही मंदिर में संत्सग चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने सत्संग कार्यक्रम को बंद करवाना चाहा। जब सरपंच विजयलता ने कहा कि मंदिरों में तो सत्संग ही होता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और गांव के ही पांच लोगों ने सरपंच पर जानलेवा हमला कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि ने आरोपियों पर जानलेवा हमला करने के अलावा सरपंच के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया। हमले के बाद सरपंच को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मातनहेल में भर्ती करवाया, यहां से उन्हें नागरिक अस्पताल झज्जर में रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

वर्जन
सरपंच की शिकायत पर मातनहेल गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-कुलदीप, मातनहेल चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें