फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर बराही फाटक के नजदीक एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी की चपेट में आकर मौत हुई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात की है। दरअसल, होटल वीसी के नजदीक रेलवे ट्रैक पर रात को शव देखा गया था। सूचना पाकर जीआरपी थाना बहादुरगढ़ से एक टीम वहां गई और जांच शुरू की। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हुई और न ही कपड़ों से पहचान संबंधित कोई दस्तावेज मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें