फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने भी इस संबंध में किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान मित्राऊं निवासी कपिल (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर उसका शव पाया गया था। मामले में जांच शुरू हुई तो उसकी स्कूटी स्टेशन के गेट पर खड़ी पाई गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन बहादुरगढ़ पहुंचे। उनके बयान के बाद सोमवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। कपिल द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। उसने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अ ाी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने ाी किसी तरह की शंका नहीं जताई है। मामले में जांच चल रही है। जांच अधिकारी कृष्ण सिंह का कहना है कि नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असल कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें